फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलेज शॉकर एफसी ने जीती गाजियाबाद यूथ लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
विलेज शॉकर एफसी ने जीती गाजियाबाद यूथ लीग - पीएसी के फुटबॉल ग्राउंड में विलेज शॉकर एकेडमी की तरफ से किया गया था टूर्नामेंट का आयोजन माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर एक स्थित 41वीं वाहिनी पीएसी के फुटबॉल ग्राउंड में चल रही गाजियाबाद यूथ लीग फुटबॉल टूर्नामेंट विलेज शॉकर एफसी ने जीत ली। कारासूना एफसी और विलेज शॉकर एफसी के बीच फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पैनल्टी शूट आउट में पैनल्टी शूट ऑउट में विलेज शॉकर एफसी ने कारासूना एफसी को 6-5 से हराया। पीएसी में विलेज शॉकर एकेडमी की तरफ से गाजियाबाद यूथ लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गाजियाबाद क्राइम ब्रांच के इंचार्ज संजय कुमार पांडेय रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इसके साथ ही टूर्नामेंट में बेस्ट गोलकीपर का खिताब विलेज शॉकर एफसी के नितिश को दिया गया। कारासूना एफसी के डोब्रियाल को बेस्ट स्ट्राइकर का अवार्ड मिला। जबकि विलेज शॉकर एफसी के प्रियांशु को बेस्ट मीड फील्डर और अभय रावत को बेस्ट डिफेंडर की ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर इंडिया एरोबिक्स टीम के हेड कोच पवन त्यागी, श्याम पटेल, विमल उपाध्य, प्रणव कुमार, डा. गगन कपूर, हेमंत, अमित रावत, अंबुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें