फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार उपनिरीक्षक हुए सेवानिवृत्

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते एसएसपी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में तैनात चार पुलिस कर्मी रविवार को सेवानिवृत्त हुए। जिनके सम्मान में पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अफसरों ने उन्हें विदाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनपद में तैनात रहे उपनिरीक्षक सत्यवीर शर्मा, राजपाल, पूरन सिंह और राम सेवक रविवार को सेवानिवृत्त हुए। पुलिस लाइन सभागार में इनके विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह और एसपी क्राइम कमलेश बहादुर, सीओ सिटी संग्राम सिंह व अन्य अधिकारियों ने अधिवर्षता आयु पूरी करने के बाद सेवानिवृत्ति होने वाले उपनिरीक्षकों को पूरे सम्मान के साथ शाॅल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र आदि प्रदान कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर एसएसपी ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षकों को सम्बोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। साथ ही अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले उपनिरीक्षकों को पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें