फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामा सारथी: पुलिस लाइन में निःशुल्क आंखों की जांच के शिविर का हुआ आयोजन

विज्ञापन
वामा सारथी कार्यक्रम के तहत आंखों की जांच के शिविर का लाइन में शुभारम्भ करतीं एसएसपी की पत्नी प्रार्थना सिंह। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर। वामा सारथी (उप्र पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को निःशुल्क आँखों की जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे काफी संख्या में लोगों की आंखों की जांच की गई। पुलिस लाइन में कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह की पत्नी प्रार्थना सिंह ने किया। उन्होंने कैंप में उपस्थित चिकित्सक से अपनी आँखों की जांच कराई। साथ ही अन्य लोगो को भी आँखों की जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया। एसपी क्राइम एवं चिकित्सकों द्वारा कैंप में उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को आँखों की बीमारी के दुष्परिणाम और बचाव से संबंधित जानकारी भी दी गई। कैंप में चिकित्सक डॉ. प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेत्र शल्यक व उनकी टीम उपस्थित रही रही। जिनके द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की आँखों की निशुल्क जांच की। आँखों को स्वस्थ रखने के लिए कैंप में उपस्थित होकर 98 लोगों द्वारा आँखों की जांच कराई गई। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें