प्राथमिक विद्यालय हीरापुर में हुई चोरी के बारे में बताती प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ
- फोटो : Amar Ujala
- हीरापुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मामले में दी तहरीर
- देहात कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, नहीं लगा कोई सुराग
बुलंदशहर। क्षेत्र में चोरों के आतंक पर लगाम लगा पाना नई मंडी चौकी पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। वहीं, अब चोरों ने शुक्रवार देर रात प्राथमिक विद्यालय हीरापुर में ताले तोड़कर हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। प्रधानाचार्या की ओर से मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव हीरापुर में प्राथमिक विद्यालय है। जिसकी प्रधानाचार्या रेखा रानी हैं। उन्होंने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि ग्रमाीणों ने उन्हें सूचना दी कि प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद वह अन्य स्टाफ के साथ स्कूल में पहुंची और जांच पड़ताल की। इस दौरान सामने आया कि अज्ञात चोर ताले तोड़कर रसोई घर में रखे दो भरे हुए सिलेंडर, स्नान गृह निर्माण के लिए आईं चार पेटी टाइल्स समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर अपने साथ ले गए हैं। थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियेां को गिरफ्तार कर मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।