फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत का बदला लेने को की थी सिपाही की राइफल चोरी

विज्ञापन
एसओजी टीम की गिरफ्त में रायफल चोरी का आरोपी नवल किशोर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
- तीन फरवरी को कसेर कलां पीएचसी से चोरी हुई थी सिपाही की राइफल - आरोपी को सोनीपत से किया गिरफ्तार, कारतूस और राइफल बरामद बुलंदशहर। डिबाई थाना क्षेत्र के गांव कसेरकलां पीएचसी से बीते दिनों चोरी हुई सिपाही की सरकारी इंसास राइफल को एसओजी टीम ने बरामद कर लिया है। हालांकि, आरोपी को पकडऩे और राइफल को बरामद करने में पुलिस को २१ दिन का समय लग गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने पुत्र की मौत का पड़ोसी से बदला लेने के लिए राइफल को चोरी किया था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।  गौरतलब है कि गत 31 जनवरी को पीएचसी कसेरकलां में कोविड 19 वैक्सीन की सुरक्षा में आरक्षी अनुज कुमार समेत तीन सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। तीन फरवरी को आरोपी आरक्षी अनुज कु मार अपने साथ किसी व्यक्ति को लेकर ड्यूटी पर पहुंचा था। जिस व्यक्ति को वह अपने साथ लेकर गया था, उसकी पहचान उसने अपने मामा के पुत्र नवल किशोर उर्फ किशोरीलाल के रूप में साथियों को बताई थी। उसी दौरान तीन फरवरी को ही उक्त आरोपी के द्वारा अनुज सिपाही की राइफल को चोरी कर लिया गया था। उक्त वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार खाक छान रही थी। मंगलवार देर रात पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपी नवल किशोर को सोनीपत, हरियाणा स्थित देवीलाल लेबर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर शिकारपुर क्षेत्र में हलपुरा नहर बंबा माइनर के पास से चोरी की गई रायफल मय मैगजीन और तीस कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया गत 22 जनवरी को उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने उसके 17 वर्षीय पुत्र के साथ मारपीट कर दी थी। इसी सदमे में उसके पुत्र की छत से गिरकर मौत हो गई थी। आरोपी पड़ोसी से बदला लेने के लिए उसने रायफल को चोरी किया था।  ऐसे हुई मुलाकात और फिर की चोरी आरोपी ने बताया कि वह मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पहली मुलाकात आरोपी सिपाही से बुलंदशहर में नुमाईश ग्राउंड के पास हुई थी। जहां वह मजदूरी के लिए जाता था। आरोप है कि सिपाही उसे व अन्य लोगों को भी शराब पिलाता था। वहीं, आरोपी ने बताया कि तीन फरवरी को वह शिकारपुर में अपने घर के पास ही एक दुकान पर चाय पी रहा था। जहां आरोपी सिपाही कसेरकलां अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए किसी वाहन से उतरा था। इस दौरान आरोपी सिपाही और उसने साथ में शराब पी और सिपाही उसे अपनेे साथ कसेरकलां ले गया था। जहां से आरोपी सिपाही शराब पीने चला गया था। इसके बाद आरोपी ने वह राइफल चोरी की और फरार हो गया था।  तीनों सिपाही हुए थे निलंबित, अनुज गया था जेल मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात आरोपी सिपाही अनुज, सरशाद खान और सतेंद्र कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया था। साथ ही आरोपी सिपाही अनुज को लापरवाही बरतने और नशे की हालत में मिलने पर बीते दिनों गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।  नहीं आती थी चलानी बताया गया कि आरोपी ने पड़ोसी की हत्या के इरादे से राइफल यफल को चोरी तो कर लिया, लेकिन उसको राइफल चलानी नहीं आती थी। बताया गया कि आरोपी ने राइफल को छिपाने के बाद कुछ कारतूस ले जाकर अपनी पत्नी को भी दिखाए थे और कहा था कि वह जल्द ही अपने पुत्र की मौत का आरोपी पड़ोसी से बदला ले लेगा। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी नवल किशोर को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर शिकारपुर क्षेत्र से चोरी की गई राइफल, मैगजीन और कारतूस बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में बताया कि वह अपने पुत्र की मौत का बदला लेना चाहता था, इस कारण उसने रायफल को चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें