फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने की छेड़छाड़, पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने जेठ पर छेड़छाड़ करने और ससुरालीजनों पर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई है। नगर के ऊपरकोट क्षेत्र निवासी पीड़ित विवाहिता के अनुसार करीब दस माह पहले उसका निकाह दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे, जिसके बावजूद ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। निकाह के बाद से ही उस पर दहेज में बाइक और एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों को समझाया, लेकिन आरोपी अपनी मांगों पर डटे रहे। मांग पूरी न होते देखकर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि गत 3 फरवरी को जेठ ने उसे ससुराल में अकेले देखकर छेड़छाड़ की और उसके विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसने ससुरालीजनों से शिकायत की तो उसको ही पीटा गया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इसके बाद पति ने उसे तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में पति, जेठ समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें