फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात गोकश आजाद को खानपुर पुलिस ने किया रासुका में निरुद्ध

विज्ञापन
रासुका में निरुद्ध गोकश आजाद। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर/खानपुर। पुलिस ने गोकशी के मामले में जिला कारागार में बंद शातिर गोकश आजाद पर रासुका के तहत कार्रवाई की है। गोकशी के मामले में ही आरोपी आजाद के दो अन्य साथियों के खिलाफ पूर्व में ही रासुका के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। बुधवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खानपुर के गांव गिरोरा निवासी आजाद शातिर किस्म का गोकश-गोतस्कर है। उसके द्वारा अपने साथी मुख्त्यार और रहीश कुरैशी निवासी गांव अमरपुर के साथ मिलकर 29 नवंबर 2020 को गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपियों द्वारा 2 दिसंबर 2020 को गांव अमरपुर में ही गोकशी की दूसरी घटना को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। थाना पुलिस द्वारा जमानत पत्र दाखिल करने पर दो आरोपी मुख्त्यार एवं रहीश के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(रासुका) के तहत कार्रवाई की जा चुकी थी।जबकि, शातिर आजाद द्वारा जमानत अर्जी दाखिल नहीं की गई थी। अब आरोपी आजाद द्वारा जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। इसके बाद थाना पुलिस द्वारा उसको भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध किया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी आजाद द्वारा जेल से बाहर आकर जनता में भय एवं आतंक व्याप्त कर लोकशांति बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है। इसके चलते उसे रासुका में निरूद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें