फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की शादी तय होने पर सिरफिरे ने अश्लील फोटो किए वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बहन के पास जाने पर जीजा के दोस्त से हो गई थी युवती की जान पहचान - एकतरफा प्यार में आरोपी ने युवती को बदनाम करने की बनाई योजना, केस दर्ज माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में युवती की शादी तय होने से बौखलाए सिरफिरे आशिक ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। घटना का पता चलने पर युवती और उसके परिजनों के होश उड़ गए। काफी समझा-बुझाने के बाद भी आरोपी नहीं माना तो युवती के भाई ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।............ मसूरी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक का कहना है कि उसकी बड़ी बहन की शादी खोड़ा थाना क्षेत्र में हुई है। करीब एक साल पहले उसकी छोटी बहन बड़ी बहन के घर गई थी। वहां जीजा के दोस्त सुहैल से उसकी जान पहचान हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे और अक्सर वीडियो कॉल भी करते थे। युवक का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उसने अपने बहन का रिश्ता तय कर दिया। पता लगने पर सुहैल ने उसकी बहन पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया और उसकी बात न मानने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। बहन ने रिश्ता तोड़ने से इंकार कर दिया तो सुहैल ने उसके फोटो अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। सोशल मीडिया के जरिए बहन की अश्लील फोटो सामने आए तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। मसूरी एसएचओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर सुहैल के खिलाफ आईटी एक्ट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें