फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमिनार में सीएसआर पर दी जानकारी

विज्ञापन
सेमिनार में शामिल सीएस गाजियाबाद शाखा के सदस्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित सेमिनार में सीएसआर पर दी जानकारी गाजियाबाद। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की गाजियाबाद शाखा द्वारा शनिवार को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा की सचिव सीएस पूजा भसीन ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया और मंच पर शाखा की अध्यक्षा सीएस सोनल जैन व मुख्य वक्ता सीएस मुनीश कुमार शर्मा को आमंत्रित किया। सीएस मुनीश कुमार शर्मा ने कंपनियों की सामाजिक जिम्मेदारी पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने औद्योगिक इकाईयों के स्थानीय समाज एवं पर्यावरण के प्रति भौतिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी। अपने व्याख्यान के अंत में उन्होंने सदस्यों के सीएसआर से जुड़े सभी सवालों के उत्तर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें