फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से खेत में जा रहे किसान पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल वे खेत पर जा रहे सफीदों उपमंडल के गांव बुड्ढाखेड़ा के किसान पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता बलराज ने बताया कि वह 6 फरवरी अपने घर से साइकिल पर सवार होकर खेत पर जा रहा था। जब वह रास्ते में था तो गांव के ही रहने वाले अनिल व सत्यवान बाइक पर सवार होकर आए और उसे रोक लिया। उसने बताया कि अनिल चाकू और सत्यवान लोहे की पाइप लिया हुआ था । दोनों ने उसे साइकिल से नीचे गिरा दिया। अनिल ने उस पर चाकू से 2 वार किए तो सत्यवान ने पाइप से वार किया। बलराज ने बताया कि बचाव के लिए उसने शोर मचाया तो वहां पर भतीजा आ गया। उपरोक्त दोनों आरोपी वहां से भाग गए। जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी दी। बलराज का जींद के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बलराज के बयान पर अनिल व सत्यवान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें