प्रताप विहार में हरित पट्टी में बने अवैध मकान को तोड़ती नगर निगम की जेसीबी
- फोटो : Amar Ujala
फोटो सहित....
सबहेड: प्रताप विहार डीएवी के बराबर कार्रवाई में 10 झुग्गियां भी तोड़ी, करोड़ों की 60 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जा मुक्त कराई
- हरित पट्टी में हाईटेंशन लाइन के नीचे पहले झुग्गी व फिर बनाए पक्के निर्माण
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। प्रताप विहार में डीएवी पब्लिक स्कूल के बराबर हरित पट्टी पर बने अवैध घरों और झुग्गियों पर शुक्रवार को नगर निगम को बुलडोजर चला। हाईटेंशन लाइन के नीचे हरित पट्टी पर बस गई अवैध कालोनी में बने अवैध घरों को नगर निगम की टीम ने सिलसिलेवार तोड़ना शुरू किया। निगम की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होते ही लोगों ने घरों से जरूरी सामान निकालना शुरू कर दिया। निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बने 50 घरों और 10 झुग्यिों को जमीदोज कर दिया।
नगर निगम की कार्रवाई में प्रताप विहार में हरित पट्टी की 60 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन करोड़ों की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स होने के चलते लोगों का विरोध काम नहीं आया। निगम की टीम में शामिल जेसीबी डीएवी स्कूल के सटी हरित पट्टी में बने घरों को तोड़ती चली गई। अपर नगर आयुक्त व संपत्ति अधिकारी आरएन पांडेय के निर्देशन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उनके साथ विजयनगर थाने का पुलिस बल तैनात रहा। ऐसे में कार्रवाई शुरू होते ही लोग सामान को समेटते और सरकार व स्थानीय पार्षद के विरोध करते दिखाई दिए।
जीडीए की ओर से प्रताप विहार योजना लाने के बाद हाईटेंशन लाइन के नीचे करीब डेढ़ किमी लंबी हरित पट्टी विकसित की गई थी। हाईटेंशन लाइन के नीचे पार्क के अलावा करीब दो दशक पहले तक खाली जमीन थी। लेकिन डीएवी के बराबर हरित पट्टी पर पहले झुग्गियां बसनी शुरू हुईं। फिर 10 साल से अधिक झुग्गियों में रहने वालों ने अपने पक्के घर बना लिए। कई घर तो बिल्कुल हाईटेंशन लाइन के नीचे व पोल से सटे हुए बने हुए थे। हादसे की संभावना को देखते हुए नगर निगम की टीम की ओर से कई बार लोगों से घरों और झुग्गियों को खाली करने को कहा। लेकिन नोटिस के बावजूद घर खाली नहीं करने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
---------
जिंदगी की पूंजी जमींदोज होते देख झलके लोगों के आंसू:
1. 20 साल से रह रहे थे। जिंदगी भर की जमा पूंजी से आठ लाख खर्च कर दो कमरे बनाए थे। उनके तीन बेटी व एक बेटा है। नगर निगम ने घर तोड़ दिया, अब अब बच्चों को लेकर कहां जाएंगे। निगम को कार्रवाई करने से पहले अवैध निर्माण कराने में दोषी लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए थी। -- रीना देवी, पीड़ित
--
2. घर में केवल एक बेटा कमाता है। विकलांग होने के चलते मैं और पत्नी को एक घर का ही आसरा था। उनके तीन कमरों के घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया। गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है। उन पर कार्रवाई की है तो दोषियों को भी सजा दिलाएं। -- रमेश कुमार, पीड़ित
--
3. प्रधानमंत्री आवास में लोन लेकर तीन कमरों का निर्माण कराया था। घर में छोटे चार बच्चे हैं। छत छिनने के बाद अब कहां जाएंगे। सालों से रहने और घर बनाने तक तो कोई रोकने नहीं आया। अब जिंदगीभर की कमाई को पल भर में मिट्टी में मिला दिया। -- पुष्पा, पीड़ित
--
4. जैसे तैसे पैसे इकठ्ठा कर दो कमरे बनवाए थे। उसे निगम ने तोड़ दिया। अवैध निर्माण कराने में दोषियों पर तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती। केवल गरीबों पर ही सबका बस चलता है। उनके पांच बच्चे हैं, उनको लेकर कहां जाएंगे, इसकी चिंता खाए जा रही है। -- नगीना, पीड़ित
------
कोट...
प्रताप विहारा में हरित पट्टी पर हाईटेंशन लाइन के नीचे अवैध रूप से घरों व झुग्गियों का निर्माण किया गया था। लोगों को घर खाली करने के कई बार नोटिस जारी भी किए गए। हरित पट्टी के साथ हाईटेंशन लाइन के नीचे अवैध निर्माण व हादसे की संभावना होने के चलते ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में करोड़ों की करीब 60 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराय गया है। -- आरएन पांडेय, अपर नगरआयुक्त
------
प्रताप विहार में हरित पट्टी में बने अवैध मकान को तोड़ती नगर निगम की जेसीबी
- फोटो : Amar Ujala
प्रताप विहार में हरित पट्टी में बने अवैध मकान को तोड़ती नगर निगम की जेसीबी
प्रताप विहार में हरित पट्टी में बने अवैध मकान को तोड़ती नगर निगम की जेसीबी
- फोटो : Amar Ujala
प्रताप विहार में हरित पट्टी में बने अवैध मकान को तोड़ती नगर निगम की जेसीबी
प्रताप विहार में हरित पट्टी में बने अवैध मकान को तोड़ती नगर निगम की जेसीबी
- फोटो : Amar Ujala
प्रताप विहार में हरित पट्टी में बने अवैध मकान को तोड़ती नगर निगम की जेसीबी
प्रताप विहार में हरित पट्टी में बने अवैध मकान को तोड़ने की कार्रवाई के दौरान जमा भीड़

नगर निगम की कार्रवाई से पीड़ित रीना देवी
- फोटो : Amar Ujala
नगर निगम की कार्रवाई से पीड़ित रीना देवी
नगर निगम की कार्यवाही से पीड़ित रमेश कुमार
- फोटो : Amar Ujala
नगर निगम की कार्यवाही से पीड़ित रमेश कुमार
नगर निगम की कार्रवाई से पीड़ित पुष्पा
- फोटो : Amar Ujala
नगर निगम की कार्रवाई से पीड़ित पुष्पा
नगर निगम की कार्रवाई से पीड़ित नगीना