बलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र की एक कालोनी स्थित फ्लैट में रंगरेलियां मनाने पहुंचे युवक-युवती को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। बताया गया कि इस दौरान लोगों ने युवक और उसके चालक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में युवक ने खुद को एक पुलिस अधिकारी का भाई बताकर अपनी जान बचाई। लोगों नेबाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक बृहस्पतिवार को अपनी प्रेमिका को लेकर रंगरेलियां मनाने गंगानगर कालोनी स्थित एक फ्लैट में पहुंचा था। आसपास के लोगों ने युवक-युवती को देख लिया। बताया गया कि युवक पहले भी कई बार वहां आ चुका था। लोगों ने एकत्र होकर युवक-युवती को पकड़ लिया और युवक एवं उसकी गाड़ी के चालक की पिटाई शुरू कर दी। युवक ने खुद को एक पुलिस अधिकारी का भाई बताया और माफी मांगते हुए भविष्य में गलत हरकत न करने का आश्वासन दिया। कोतवाली देहात प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।