फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने की छेड़छाड़, ससुरालीजनों ने किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़ित ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि फरवरी 2020 में उसकी शादी अलीगढ़ क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। बताया कि शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुरालीजन दहेज में कार व नगदी की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी पति और अन्य ससुरालीजनों ने उसको बुरी तरह मारापीटा और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश भी की। पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों उसे ससुराल में अकेली देखकर ससुर ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट कर हत्या की धमकी दी। इसके बाद ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। पीड़िता ने मामले में पति, ससुर समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें