फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर लाठी चार्ज से नाराज भाकियू भानु ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फ़ोटो सहित किसानों पर लाठी चार्ज से नाराज भाकियू भानु ने किया विरोध - प्रशासन पर वेब व आदित्य सिटी जमीन प्रकरण में किसानों को जबरदस्ती जेल भेजने का लगाया आरोप संवाद न्यूज़ एजेंसी गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानु ने वेब सिटी, आदित्य वर्ल्ड सिटी व हाइटेक सिटी में जमीन कब्जे के दौरान किसानों पर किये गए लाठी चार्ज का विरोध किया है। शुक्रवार को यूनियन ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। भारतीय भानु के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रवक्ता मास्टर मनोज नागर ने बताया कि जिला प्रशासन ने बिल्डरों के दबाव में आकर किसानों व महिलाओं पर लाठीचार्ज कर उनकी खड़ी फसलों को जेसीबी चलाकर नष्ट कर दिया। निर्दोष लोगों को जबरन जेल में रखा गया है। प्रशासन से हमारी मांग है कि किसानों की मांगों को मानते हुए उनको तत्काल रिहा किया। प्रशासन की मौजूदगी में त्रिपक्षीय वार्ता के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाए। अगर प्रशासन हमारी मांगों को नहीं मानता है तो इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, मनीष नागर, राकेश चंद्र, रमेश शर्मा, मयंक कुमार, प्रवीण राणा, आनंद वर्मा, अरुण चौधरी, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें