फ़ोटो सहित
काजल व अंजली ने राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीते पदक
- काजल यादव ने 52 किग्रा में जीता स्वर्ण व अंजली यादव ने 56 किग्रा में कांस्य पदक
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गाजियाबाद। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर ग़ाज़ियाबाद का नाम रोशन किया है। 52 किग्रा में काजल यादव ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं 56 किग्रा में अंजली यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
काजल यादव ने फाइनल मुकाबले में प्रयागराज की पहलवान साबरमती पटेल को चित कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल से पहले अपने तीनों मुकाबलों में भी एकतरफा जीत हासिल की। अंजली यादव को 56 किग्रा में सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। दोनों ही खिलाड़ी आर्य बंधु स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच रवि गुर्जर की देखरेख में प्रैक्टिस करती हैं। काजल ने हाल में आगरा में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था।