फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग

विज्ञापन
बैठक के दौरान मौजूद व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित --- पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग - व्यापारियों की चेतावनी, आंदोलन कर होगा महंगाई का विरोध माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के मूल्य में वृद्धि वापस लेने की मांग की है। शुक्रवार को नेहरूनगर में बैठक के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार को आंदोलन की चेतावनी भी दी है। जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता की जबकि महानगर अध्यक्ष संजय गोयल ने संचालन किया। व्यापारियों ने केंद्र सरकार को 28 फरवरी तक डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में कमी करने का आग्रह किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि 28 फरवरी के बाद राष्ट्रीय व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेवारी केंद्र व प्रदेश सरकार की होगी। बालकिशन गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों से छुटकारा दिलाने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों पर वसूल कर रहे भारी टैक्स केंद्र सरकार और राज्य सरकार कम करे। वर्तमान में शतक तक पहुंचे पेट्रोल तथा शतक के पास पहुंचे डीजल के दामों पर अंकुश लगाकर मध्यमवर्गीय जनता को राहत दिलाने की जिम्मेदारी केंद्र व राज्य की सरकारों की बराबर की है। पंडित अशोक भारतीय ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार से निवेदन है कि पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दाम वापस ले। बैठक में पंडित राकेश शर्मा, राजेश वर्मा, अमित वर्मा, प्रमोद गुप्ता, अक्षत वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें