फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी का सपा ने किया विरोध

विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के दौरान मिट्टी के चूल्हे पर दाल पकाते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित ---- पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी का सपा ने किया विरोध - युवा कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के साथ किया प्रदर्शन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। पेट्रोल-डीजल के साथ अन्य वस्तुओं के दामों में बढ़ोत्तरी का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के साथ रसोई गैस के दाम बढ़ाने पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मिट्टी का चूल्हा बनाकर सपा नेताओं ने उस पर दाल भी पकाई। सपा नेता पं. जीतू शर्मा के नेतृत्व में गोविंदपुरम में कार्यकर्ताओं ने गैस, डीजल, पेट्रोल के बढ़े हुए दामों को लेकर हल्ला बोला। जीतू शर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ते डीजल, पेट्रोल, गैस के दामों में आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। केंद्र सरकार लगातार गरीबों को महंगाई की आग में झोंक रही है, जिससे आम आदमी को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर मोहित कौशिक, हाजी चांद कौसर, मुकेश कुमार, पिंटू शर्मा प्रधान, पवन कुमार, विकास सागर, संजय शर्मा, बिट्टू शर्मा, चेतन गौड़, सलमान डासना, शाकिर हुसैन, राजा शर्मा, सचिन शर्मा, साकिब अली, सैंडी यादव, हर्ष यादव, जॉनी, रजत कुमार, अजय श्रीवास्तव, मोहम्मद रिजवान अली, राशिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें