भारत विकास परिषद ने मनाई छत्रपति शिवाजी जयंती
- बच्चों के लिए परिषद ने क्वीज प्रतियोगिता भी कराई
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। इंदिरापुरम में शुक्रवार को भारत विकास परिषद संकल्प शाखा ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई। इस बीच परिषद ने बच्चों के लिए क्वीज प्रतियोगिता भी आयोजित की। इसमें बच्चों को फोटो दिखाकर छत्रपति शिवाजी के बारे में जानकारी की।
परिषद के संरक्षक अनिल भारद्वाज ने बताया कि संकल्प शाखा ने महाराजा छत्रपति शिवाजी जयंती को काफी अच्छे तरीके से मनाया। बच्चों को छत्रपति के बारे में जानकारी देकर उनकी महत्वता को भी बताया। इसके बाद क्वीज प्रतियोगिता में बच्चों को सही उत्तर देने के लिए पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में रविंद्र मिश्रा, जय नारायण वत्स,अनिता वत्स, जया श्रीवास्तव, नीरजा सक्सेना, विनोद त्यागी, अंजना रंजन, नीरजा सक्सेना आदि मौजूद रहे।
-------------------------
सुमित कुमार