फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दी रकम वापस मांगने पर मारपीट, हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को अपने परिचित को उधारी की रकम देकर वापस मांगना महंगा पड़ गया। आरोपी ने उनके साथ मारपीट करते हुए फिर से रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी कुंवरपाल ने बुधवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा। जिसमें उसने बताया कि वह बीते काफी समय से नया गांव में अपनी पुत्री सावित्री के साथ ही रहता है। करीब एक वर्ष पूर्व पीड़ित के गांव निवासी एक व्यक्ति ने उससे अपना मकान बनवाने के लिए एक लाख रुपये उधार मांगे थे। जिस पर पीड़ित ने उसे अपनी पुत्री से एक लाख रुपये लेकर दे दिए थे। आरोपी ने चार माह के अंदर रुपए वापस करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, समय बीतने के बाद आरोपी ने रुपए वापस नहीं किए। पीड़ित ने तगादा किया, तो आरोपी ने कुछ और समय मांगा। देखते ही देखते बात को साल भर से अधिक बीत गया, वही बुधवार सुबह आरोपी पीड़ित के घर में घुस आया और रुपए मांगने पर मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही शोर शराबा होने पर लोगों को आतंकवाद एक आरोपी भविष्य में रुपए मांगने पर हत्या की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित ने मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें