- देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, दूसरे की हालत गंभीर
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर निवासी राम सिंह पुत्र रघुवर ने देहात कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका पुत्र देवेश कुमार और गांव निवासीा गौतम पुत्र दिलीप सिंह बुधवार शाम को घर से कहीं जाने के लिए निकले थे। वह गांव के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर किसी सवारी का इंतजार कर रहे थे। बताया गया कि इस दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ईको कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने देवेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, गंभीर रुप से घायल युवक गौतम को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। आरोपी कार चालक मौके पर ही कार को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देहात कोतवाल विवेक शर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा