- पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच में जुटी
- एक वर्ष पूर्व आगरा निवाासी युवक से हुआ था पीडि़ता का विवाह
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता पर उसके ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट की।साथ ही गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला साठा निवासी अंजलि वर्मा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह करीब एक वर्ष पूर्व आगरा के समशाबाद निवासी युवक अमर वर्मा के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज में कार व नगदी आदि की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीडि़ता का उत्पीडऩ किया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी पति व ससुरालीजनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और गला दबाकर हत्या की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।