फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में विवाहिता से मारपीट, दी हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गत नौ फरवरी को तारीख के बाद परिसर में आरोपियों ने किया हमला बुलंदशहर। बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता पर आरोपियों ने न्यायालय परिसर में ही फैसला न करने पर मारपीट की। साथ ही भविष्य में हत्या की धमकी  देकर चले गए। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी प्रियंका पुत्र ओमवीर सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसका बीबीनगर के गांव टियाना निवासी प्रवेंद्र पुत्र धर्मवीर व अन्य से विवाद चल रहा है। उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि बीते नौ फरवरी को पीडि़ता न्यायालय में उक्त मामले में तारीख करने के लिए आई थीं। जहां आरोपी प्रवेंद्र व अन्य भी आए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीडि़ता पर मामले में फैसला करने का दबाव बनाया। लेकिन, पीडि़ता ने फैसला करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ न्यायालय परिसर में ही जमकर मारपीट की। साथ ही भविष्य में हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें