फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली जूते बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली जूते बेचने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकानदार के पास से पुलिस ने करीब ५९२ जूते बरामद किए हैं। जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। दो ब्रांडेड कंपनी के प्रबंधक की ओर से साहिबाबाद पुलिस से शिकायत की गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे ने बताया कि बुधवार को दो ब्रांडेड के प्रबंधक की ओर से साहिबाबाद पुलिस को शिकायत दी गई थी कि उनकी कंपनी के नाम से नकली जूते साहिबाबाद क्षेत्र में बेचे जा रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जिंदल मार्केट श्यामपार्क एक्सटेंशन से दुकानदार सौरभ मेहरोत्रा निवासी रजनीगंधा अपार्टमेंट को गिरफ्तार किया है। उनकी दुकान से पुलिस ने १३३ जोड़ी एडिडास और ४५९ जोड़ी नाइक कंपनी के नाम के बरामद किए हैं। जिनकी कीमत करीब ५ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले काफी वर्षों से नकली जूते यहां पर दुकान से और ऑनलाइन बेचता था।  वह दिल्ली से जूते लेकर आता था। लॉकडाउन के दौरान काफी समय से दुकान बंद थी। अनलॉक में फिर से उसने कारोबार शुरू कर दिया। कॉपी राइट एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें