गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के 17 नए मरीजों की पुष्टि बुधवार को हुई। नौ लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इलाज के दौरान अब तक102 मरीजों की मौत हो चुकी है। 67 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 26649 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और इनमें से 26480 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
कंट्रोल रूम से कम होंगे डाक्टर
कोरोना संक्रमण कम होने के बाद सीएमओ कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में कार्यरत डाक्टरों सहित अन्य स्टाफ को उनके मूल तैनाती वाले पद पर बुधवार को भेज दिया गया। जबकि प्रशासन के कंट्रोल रूम में 15 डॉक्टर की तैनाती है। प्रशासन के कंट्रोल रूम में तैनात डॉक्टरों को रिलीव करने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम से कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य किया जाता है। इसमें डॉक्टरों की जरूरत न होने से उन्हें रिलीव कर दिया गया। उनके स्थान पर संविदा पर रखे गए डॉक्टर और नर्स से काम लिया जाएगा।