फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए फिर से शुरू किया गया विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए फिर से शुरू किया गया विशेष अभियान बच्चों के स्कूल खुलने को लेकर विभाग भी हुआ सतर्क माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग सजगता बरत रहा है। विभाग पंद्रह दिन के लिए विशेष जांच अभियान शुरू कर रहा है। जांच के लिए स्कूल एवं कालेजों पर विशेष फोकस रहेगा, क्योंकि छह से लेकर इंटर तक सभी स्कूल कालेज खुल चुके हैं। एक मार्च से एक से पांच तक कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी हो चुके हैं। ऐसे में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के लिए 12 टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें प्रतिदिन चयनित स्थानों पर जाकर लोगों की जांच करेगी। जिले में कोरोना संक्रमण लगभग खत्म हो चुका है। फिलहाल प्रतिदिन 4-5 ही मरीज सामने आ रहे हैं। फरवरी में अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के 50 मरीज सामने आए हैं। यह आंकड़ा दिसंबर और जनवरी के मुकाबले बहुत कम है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो इंटरनेशनल फ्लाईट्स बंद होने के चलते देश में संक्रमण काफी नियंत्रण हैं। कुछ राज्यों में बच्चों के स्कूल खुलने के बाद उनमें संक्रमण बढ़ने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में जिले में एहतियात बरती जा रही है। अधिकारियों के अनुसार बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, इसलिए उनमें संक्रमण की आशंका ज्यादा है। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि कोरोना संक्रमण कम हुआ है, अभी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या सामने आ रही है। संक्रमण में दोबारा वृद्धि न हो, इसलिए एहतियात बरता जा रहा है। अभियान के तहत जिले में स्कूलों के अलावा मॉल्स, होटल, सैलून, ब्यूटी पार्लर, वेंडर, दुकानदार के अलावा कोरोना जांच की जाएगी। स्कूलों में शिक्षको और ऐसे बच्चों की जांच की जाएगी जिनमें जुकाम, बुखार और खांसी के लक्षण होंगे। ----------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें