फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में भारी उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में भारी उत्साह - ऑस्ट्रेलिया में भारत की शानदार टेस्ट जीत के बाद बढ़ा टेस्ट सीरीज़ का रोमांच संवाद न्यूज़ एजेंसी गाजियाबाद। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम की शानदार जीत ने एक बार फिर क्रिकेट के इस पुराने फॉर्मेट के प्रति रोमांच बढ़ा दिया है। क्रिकेट प्रशंसकों में आज से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही श्रृंखला को लेकर खासा उत्साह है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब सारे मेम्स और चर्चा चल रही है। ऑस्ट्रेलिया से निकले नए टेस्ट धुरंधरों पर नज़रें टिकी हैं। वहीं इंग्लैंड के भारत दौरे पर टेस्ट रिकॉर्ड को देखते हुए भारत की बड़ी जीत का अंदाजा लगा रहे हैं। इस सीरीज़ के साथ देश में कोरोना के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की भी वापसी हो रही है। शहर के क्रिकेटरों में भी खासा उत्साह है। 1. क्रिकेटर के तौर पर वैसे तो हर मैच से अपडेट रहते हैं, लेकिन गाबा वाली जीत के बाद ये सीरीज़ बेहद खास हो गई है। हम लोगों भी आपस में कई दिन से इसको लेकर चर्चा कर रहे हैं। -- वरुण त्यागी 2. शुभमन गिल व ऋषभ पंत जैसे युवा बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में जो क्लास और जज्बा दिखाया है। उसने टी-20 के दौर में युवाओं के बीच टेस्ट मैच को लेकर रोमांच पैदा कर दिया है। -- अभिषेक सिंह 3. क्रिकेट के लिहाज़ से ये श्रृंखला बेहद शानदार रहने वाली है। किसी ने नहीं सोचा होगा की भारत में कोरोना के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी टेस्ट मैच में इतने रोमांच के साथ होगी। -- प्रिंस यादव 4. ऑस्ट्रेलिया दौरे जिस ढंग से सारे टेस्ट मैचों पर लोगों की नज़रे टिकी रही और उसमें भी खेल इंडिया के पक्ष में होने से लोगों में खूब रुचि है। यह क्रिकेट के लिए बढ़िया है। टेस्ट का अपना ही मज़ा है। -- निशांत ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें