दिल्ली कोल्ट्स ने मार्वल वायर को 30 रन से दी शिकस्त
- मैन ऑफ द मैच लक्ष्य थरेजा ने खेली 101 रन की शानदार शतकीय पारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। सीएसएम पेशेवर क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में दिल्ली कोल्ट्स ने मार्बल वायर को 30 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कोर्ट ने लक्ष्य थरेजा के 101 रन की बदौलत 296 रन का स्कोर बनाया। धर्मेंद्र शर्मा ने 68 व रवि ने 40 रन का योगदान दिया। मार्वल वायर के लिए सनी ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मार्बल वायर की टीम 266 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए नीतीश सिंह रावत ने 69 व साहिल सिंह ने 65 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए संदीप सांगवान ने चार व करणवीर प्रेमी ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य थरेजा को शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।