फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली की मुख्य सड़कों पर जल्द लगेगा ब्रेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली की मुख्य सड़कों पर जल्द लगेगा ब्रेकर - स्थानीय पार्षद ने निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से किया वादा माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-6 की मुख्य सड़क पर ब्रेकर न होने से हो रही समस्याओं की शिकायत स्थानीय लोगों ने एसपी ट्रैफिक के साथ ही नगर निगम में भी की थी। लोगों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को निगम पार्षद वार्ड संख्या 74 प्रतिनिधि  नरेश भाटी ने सड़क का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जल्द ही स्पीड ब्रेकर लगाने का वादा किया। स्थानीय लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि को बताया कि वैशाली सेक्टर 6  के मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक काफ़ी तैजी से गुजरता है। ब्रेकर न होने की वजह से कई स्नैचिंग और  दुर्घटनाएं हो चुकी है। लोगों ने कहा कि किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए ही लोगों ने यहां ब्रेकर लगाए जाने की मांग की है।  पार्षद पति ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द इस  एस्टीमेट बनाकर ब्रेकर लगवाया जाएगा। इस अवसर पर लव कुमार, पुष्कर रावत, दीप दानी, धर्मचंद, नंद नेगी तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें