फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली के जरिए कैंसर के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगोली के जरिए कैंसर के प्रति किया जागरूक - माॅडर्न कॉलेज में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। आनंन्द औद्योगिक क्षेत्र  स्थित माॅडर्न काॅलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज, मोहन नगर में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया । इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बडे़े उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रंगोली के जरिए कैंसर के प्रति जागरूक संदेश दिए। निर्णायक मंडल ने सभी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समूह को पुरस्कृत किया । काॅलेज की प्राचार्या ने अपने सम्बोधन में छात्र-छात्राओं को कैंसर की भयावहता एवं उसके दुष्परिणाम एवं सही समय पर इलाज व बचाव की जानकारी दी। प्राचार्या ने छात्रो को समझाया कि किस तरह लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें