फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीएम रविन्द्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर 'चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सवÓ के दौरान जनपद के शहीदों, स्वतत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। 'चौरी-चौरा  शताब्दी महोत्सवÓ के शुभारंभ के अवसर पर जनपद में शहीद स्मारक स्थलों, स्वतंत्रता संग्राम स्थलों और स्मारकों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाए। साथ ही शहीद स्मारक स्थलों, स्वतंत्रता संग्राम स्थलों एवं स्वतंत्रता संग्राम स्मारकों के आस पास सफाई व्यवस्था पर भी जोर दिया। कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों में बच्चों द्वारा प्रभात फेरी सहित कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण कराए जाने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। डीएमने बताया कि आगामी तीन फरवरी  को सुबह 10 बजे से 4 फरवरी दोपहर 12 बजे तक सभी कार्यालयों, विद्यालयों, स्कूलों में सैल्यूट की मुद्रा में वन्दे मातरम का गायन के साथ वीडियो बनवाई जाए और उसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। बैठक में सीडीओ अभिषेक पांडेय, एसपी सिटी, पीडी डीआरडीए, सिटी मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें