फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोमवार को तहसील सदर में बने ईवीएम वेयर हाउस का सत्यापन किया। इस दौरान उनके साथ विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार औरे सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सोमवार को ईवीएम गोदाम को खोला गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि ईवीएम के भौतिक सत्यापन के बाद सही और खराब मशीनों को गोदाम के अंदर पृथक स्थानों पर रखा जाए। सभी ईवीएम का भौतिक सत्यापन ईसीआईएल की टीम द्वारा किया जाएगा। ईवीएम वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे सक्रिय मिले। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग का भी सत्यापन किया गया। तहसील परिसर में बनाए गए नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस का तकनीकी टीम के द्वारा सत्यापन नहीं कराये जाने  के बावजूद भी कार्यदायी संस्था को पेमेंट करने की पत्रावली पेश करने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने वरिष्ठ सहायक जयपाल की सत्यनिष्ठा संदिग्ध मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए हैं। इस अवसर पर एडीएम फाइनेंस सहदेव मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार, एसडीएम सदर आशीष सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें