फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला दबाकर हत्या, प्लाट में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव किला मेवई में लापता युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव गांव में ही एक खाली पड़े प्लॉट में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि शनिवार शाम को एक फोन कॉल आने के बाद मृतक स्कूटी घर के बाहर खड़ी कर चला गया था। परिजनों ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव किला मेवई निवासी विवेक(23) पुत्र केशव गिरी शादियों में स्टेज लगाने का कार्य करता था। बताया गया कि शनिवार शाम किसी का फोन आने पर वह घर के बाहर स्कूटी खड़ी करके कहीं चला गया। रात में घर वापस नहीं आने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई और रात भर उसकी तलाश की गई। लेकिन, कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार सुबह उन्हें गांव के एक प्लॉट में विवेक का शव पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि मृतक के गले पर रस्सी या तार से गला दबाए जाने के निशान नजर आ रहे हैं। मामले में मृतक के चचेरे भाई सोमप्रकाश गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें