फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट रहने के लिए शिक्षकों को दी जाएगी ऑनलाइन ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडिय़ों की प्रतिभा को नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए शुरू किए गए खेलो इंडिया अभियान के तहत अब माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके जरिए शिक्षकों को शारीरिक फिटनेस मूल्यांकन हो सकेगा। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डीआईओएस को पत्र लिखकर इस बारे में निर्देशित कर दिया है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने पत्र में लिखा है कि मिशन फिट इंडिया के तहत खेल सांस्कृति को शिक्षा प्रणाली का अभिन्न अंग बनाने की आवश्यकता है। चार चरणों में खेल और खिलाडिय़ों का विकास जा सकता है। स्कूल स्तर पर ही प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए शारीरिक फिटनेस पहला कदम है। यह कार्य विद्यालय में शारीरिक शिक्षक के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद शारीरिक शिक्षा आकलन के लिए विषय से संबंधित ज्ञान, कौशल और अभिवृति जरूरी है। इस लिहाज से विद्यालयों के शिक्षकों को शारीरिक फिटनेस मूल्यांकन परीक्षण के लिए दो दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में खेल एवं शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। ऐसे में जनपद के जिन विद्यालयों में खेल अध्यापक नहीं हैं। वहां उसका दायित्व अन्य विषय के ऐसे शिक्षक को दिया जएगा, जिनकी खेल में रुचि होगी। इसका जिक्र भी शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने डीआईओएस को भेजे गए पत्र में किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक का पत्र मिला है। इसका जनपद में पालन किया जाएगा। इससे सभी विद्यालयों को अवगत करवाया जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं में भी निखार आएगा। इससे शिक्षकों के शारीरिक फिटनेस की भी परख होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें