फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नुमाईश मैदान में गत 16 जनवरी को प्रारंभ हुई मंडलीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान राज्य मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग उदयभान सिंह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में उन्होंने विभिन्न जनपदों के खादी ग्रामोद्योग, उद्योग विभाग, माटीकला एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों के संबंध में लगाई गई स्टॉल का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी भी हासिल की। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। साथ हीप उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि दैनिक जीवन में खादी का अधिक से अधिक प्रयोग करें। जिससे कि खादी प्रोडक्ट को बनाने वाले कामगारों के रोजगार को आगे बढ़ाने में सहयोग हो सके। साथ ही कहा कि देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए ग्रामीण स्तर पर आर्थिक मजबूती प्रदान करनेे के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं को भी पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं, इस दौरान जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनी में खादी ग्रामोद्योग, उद्योग विभाग, माटीकला एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों एवं विभिन्न उत्पादों के स्टाल लगाए गए थे। प्रदर्शनी में लगाए गए उत्पादों के स्टॉल पर लगभग 70 लाख रुपये की बिक्री हुई है। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद डॉ भोला सिंह, सीडीओ अभिषेक पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें