फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, चार हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में शनिवार को 915 सैंपल में मात्र चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही चार लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमण के अब कुल 6207 केस हो गए हैं। अब तक कुल 6075 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके है और 93 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 39 लोगों का उपचार चल रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के गांव कोलसेना, जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव परवाना, डिबाई और खुर्जा क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। डिबाई निवासी महिला को ट्रैक किया जा रहा है और खुर्जा निवासी व्यक्ति का मथुरा जनपद से केस ट्रांसफर होकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें