फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के लिए बजट में विशेष छूट की मांग

विज्ञापन
बैठक के बाद मौजूद राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित --- व्यापारियों के लिए बजट में विशेष छूट की मांग - राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने बैठक कर की आगामी बजट पर चर्चा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने शनिवार को बालाजी एंक्लेव में बैठक आयोजित कर आगामी आम बजट पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता राजेश वर्मा ने की जबकि संचालन संदीप चौधरी ने किया। इस दौरान केंद्र सरकार से आगामी बजट में व्यापारियों को राहत देने के लिए धारा 80-सी के तहत छूट डेढ़ लाख से बढ़ाकर तीन लाख करने की मांग उठाई। इसके अलावा होम लोन पर आयकर में छूट की सीमा डेढ़ लाख से वृद्धि करके ढाई लाख करने की मांग व्यापारियों ने रखी। व्यापार मंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पं. अशोक भारतीय ने बताया कि करोना संकट के बावजूद व्यापारियों ने सभी सरकारी देनदारियों, परिवार का भरण पोषण, अपने कर्मचारियों की तनख्वाह समय पर दी, कोरोना काल में व्यापार बिलकुल न होने के चलते अब तक व्यापारी आर्थिक संकट झेल रहे हैं। इसे देखते हुए बजट में व्यापारियों को विशेष छूट दी जाए और राहत पैकेज की घोषणा भी की जाए। इस मौके पर राकेश शर्मा, प्रवीण बत्रा, राजेश वर्मा, अमित डबास, सोनवीर सिंह सैनी, प्रदीप चौधरी, संदीप त्यागी, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। ----
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें