फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। राजेंद्रनगर सेक्टर पांच में घर के बाहर खड़ी महिला की कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप का बैग चोरी कर ले गए। जबकि कुछ देर पहले ही महिला ने अपनी कार घर के बाहर रात में खड़ी की थी। जब वह लैपटॉप लेने पहुंची तो शीशा टूटा देखकर चोरी का पता चला। पीडि़ता ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजेंद्रनगर सेक्टर पांच में कस्तूरी अपार्टमेंट में करिश्मा परिवार के साथ रहती हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि वह रात करीब दस बजे परिचित से मिलकर घर लौट रही थीं। रास्ते में उनकी कार पंचर हो गई। वह किसी तरह घर पहुंची और कार को घर के नीचे खड़ी कर घर चली गईं। ऊपर जाने के बाद उन्हें याद आया की लैपटॉप कार में है। वह कार से लैपटॉप लेने के लिए पहुंची तो देखा कार का शीशा टूटा हुआ है। कार में रखा लैपटॉप बैग समेत गायब है। आसपास भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद साहिबाबाद थाने में तहरीर दी। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें