फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर पर पूरा किया मेंटिनेंस का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजलीघर पर पूरा किया मेंटिनेंस का कार्य - गर्मियों के सीजन में फॉल्ट से आपूर्ति बाधित होने के घटेंगे मामले माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। शास्त्रीनगर स्थित बिजलीघर-1 पर शुक्रवार को मेंटिनेंस का कार्य विभाग द्वारा पूरा किया गया। इस दौरान 33/11 बिजलीघर पर सी.टी. बदलने का कार्य हुआ। अधिकारियों का कहना है कि पिछले काफी समय से यह कार्य लंबित था। गर्मियों के आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जिले के सभी बिजलीघरों पर काम कराया जा रहा है। बिजलीघरों पर चल रहे मेंटिनेंस कार्य से उपभोक्ताओं को गर्मियों के दिनों में आने वाली विद्युत समस्याओं से निजात मिल सकेगी। इसके अलावा विभाग को आपूर्ति दुरुस्त रखने में भी सहूलियत होगी। शास्त्रीनगर के आधा दर्जन ब्लॉक में दो घंटे आपूर्ति बाधित भी रही। अधिशासी अभियंता गुलशन गोयल ने बताया कि बिजलीघर-एक पर सुबह दस बजे मेंटिनेंस का कार्य कराया गया। दोपहर 12 बजे के करीब कार्य पूरा कर आपूर्ति सुचारू की गई। मेंटिनेंस कार्य के चलते शास्त्रीनगर के ए, बी, सी, जी, एच, आई, के, एल ब्लॉक, रजापुर व महिंद्रा एंक्लेव में करीब 10 हजार घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों के सीजन में लोड अधिक रहता है। इसको देखते हुए बिजलीघरों को पहले ही दुरूस्त कराने का कार्य किया जा रहा है। पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान जनपद के सभी बिजलीघरों में जो भी कमियां मिलीं, उनको चिन्हित कर दूर करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें