फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में मिले सात कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मंगलवार और बुधवार को कुल सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं, दोनों दिन में पांच लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। जबकि, स्वास्थ्य विभाग ने एक माह पूर्व हुई महिला की मौते की पुष्टि बुधवार को की है। जिले में संक्रमण के अब कुल 6197 केस हो गए हैं। अब तक कुल 6059 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके है और 93 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 45 लोगों का उपचार चल रहा है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि दिसंबर 2020 में जहांगीराबाद के पाली परतापुर निवासी 40 वर्षीय महिला को को बीमारी के चलते मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, मौत होने के बाद संबंधित की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। बताया कि नगर की शिव कालोनी निवासी एक किशोरी समेत दो, जज कंपाउंड निवासी एक बुजुर्ग और नरौरा निवासी दो व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, मंगलवार को नगर के प्रेम नगर में और खुर्जा के धरपा में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें