फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टैंकर में लगी आग, अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनियां। क्षेत्र के गांव रुकनपुर के पास हाईवे पर केमिकल के खाली टैंकर में आग लग गई। घटना से उधर से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। टैंकर के चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। तब कही जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। मंगलवार शाम खुर्जा की ओर से केमिकल का खाली टैंकर अलीगढ़ जा रहा था। रास्ते में हाईवे पर गांव रुकनपुर के निकट अचानक टैंकर में आग लग गई। उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों में अफरातफरी मच गई। चालक को जब पता चला तो उसने टैंकर को सड़क किनारे रोक लिया और कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में टैंकर धूं-धू कर जलने लगा। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सड़क के एक तरफ के वाहनों को रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टैंकर आधे से ज्यादा जल चुका था। टैंकर में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें