ड्राइंगशीट पर उकेरा अपना बचपन
- रामप्रस्थ ग्रींस सोसायटी में बुजुर्गों के बीच आयोजित हुई प्रतियोगिता
माई सिटी रिपोर्टर
सााहिबाबाद। रामप्रस्थ ग्रींस, वैशाली में विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में वरिष्ठ नागरिकों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सोसायटी के बुजुर्गों ने प्रतिभाग किया और ड्राइंगशीट पर अपने बचपन की यादों को ताजा किया। प्रतियोगिता में बीस से ज्यादा बुजुर्गों ने रंगों और रेखाओं के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की और अपने बचपन को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 'आस्था से जागरूकता तक' का अभियान शुरू करने वाली महिलाओं अर्चना, मेधा, प्रीति और शैली ने किया। प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार उमा गुप्ता, दूसरा दीपा जग्गी, तीसरा रागिनी माथुर को मिला। कार्यक्रम में मुख्यरूप से पीएन गर्ग, आरपी, अरोड़ा, संजीव खत्री, एके वधवा मौजूद थे। सभी प्रतिभागियों को अमित जैन ने पौधे देकर सम्मानित किया। जाने-माने चित्रकार विपुल गुहा और कलाविद शिक्षिका पूनम नारायण ने पुरस्कार वितरित किए।