26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जींद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गोहाना रोड पर हर जगह बैरिकेडिंग की गई है। सबसे ज्यादा परेशानी लघु सचिवालय में जाने वालों को हो रही है। रोहतक बाईपास से भगत सिंह कॉलोनी के रास्ते को भी बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।