फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के युवा सागर को मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले के युवा सागर कसाना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यूथ अवार्ड से सम्मानित किया है। सागर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में यूपी स्थापना दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सम्मान के रूप में सागर को 50 हजार रुपये की नगद धनराशि , शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सागर कसाना को पर्वतारोही के रूप में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में यह प्रथम पुरस्कार मिला है। सागर ने पुरस्कार प्राप्त कर जिले के साथ ही पूरे प्रदेश का गौरव बढाया है। यह जिले के लिए काफी सम्मानजनक बात है। इस रूप में युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रदेश के 10 युवाओं को व्यक्तिगत श्रेणी में यह अवार्ड प्रदान किया जाता है साथ ही ग्रामीण अंचलों मे कार्यरत युवक एवं महिला मंगल दलों को भी पुरस्कार से नवाजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें