फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सिंह ने जीती आठ किलोमीटर की मैराथन दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू सिंह ने जीती आठ किलोमीटर की मैराथन दौड़ - शालीमार गार्डन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। आठ किलोमीटर की मैराथन दौड़ में सोनू सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। विधायक सुनील शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों व सेवानिवृत्त सैनिकों का भी शौल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बी ब्लॉक आरडब्ल्यूए और स्थानीय पार्षद सुनीता रेड्डी की अगुवाई में शालीमार गार्डन के शिव चौक पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ शुरू होने से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। जिसके बाद सुबह साढ़े दस बजे मैराथन दौड़ शुरू हुई। जिसमें 450 युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। आठ किलोमीटर की यह दौड़ ईएसआई अस्पताल, राम मनोहर लोहिया पार्क, राजेंद्र नगर, करन गेट पुलिस चौकी होते हुए शालीमार गार्डन आयोजन स्थल पर आकर खत्म हुई। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय पुलिस के साथ वालंटियर्स मौजूद रहे ताकि आयोजन व्यवस्थित रूप से हो सके। मैराथन दौड़ में सोनू सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त हासिल किया। जबकि प्रियांश दूसरे और अजय तीसरे स्थान पर रहे। विधायक सुनील शर्मा ने सभी को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों व सेवानिवृत्त सैनिकों का भी शौल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया जिनमे मुख्य रूप से मेजर सुरेंदर सिंह, सूबेदार रमेश, नायक सूबेदार संजीव कुमार, विंग कमांडर एस सी मोहला, एमडब्ल्यूओ वाईएस कटियार, एमडब्ल्यूओ श्यामलाल गर्ग, वारंट ऑफिसर ओम प्रकाश प्रजापति, सार्जेंट राकेश बंसल, नायक ओम प्रकाश बाली, फ्लाइंग ऑफिसर जसवंत सिंह बेदी शामिल रहे। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पवन रेड्डी, अनिल स्वामी, आलोक शर्मा, राजेंद्र सिंह रावत, नरेश देवरानी, विपिन डागर, कैलाश पांडेय, राकेश, सचिन शर्मा, जीतेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें