फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांड. आबकारी इंस्पेक्टर, मुख्य आरक्षी और एक सिपाही गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलन्दशहर। गांव जीतगढ़ी में हुए शराब कांड के बाद पकड़े गए तस्कर से लाखों रुपये की डील के बाद उसे छोड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी इंस्पेक्टर और दो सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम व आबकारी अधिनियम के तहत के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों की निशानदेही पर आबकारी के गोदाम से शराब की आठ पेटी बरामद की गई है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अनूपशहर के गांव अनिवास स्थित धर्मशाला में दबिश डालकर अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। इस दौरान शराब तस्कर विमल राघव को पुलिस ने मौके से पकड़ा था। फैक्टरी में भारी मात्रा में शराब भी बरामद की थी। पूछताछ के दौरान विमल ने पुलिस को बताया कि सिकंद्राबाद के जीतगढ़ी में आठ जनवरी को जब शराब कांड हुआ था तो उसके पास भी नोएडा की उसी फैक्ट्री कि आठ पेटी अपमिश्रित शराब आई थी। जब छापेमारी शुरू हुई तो विमल शराब को ठिकाने लगाने जा रहा था कि तभी आबकारी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह चौहान तथा दो सिपाहियों ने उसकी वैगनआर गाड़ी को चेकिंग करने के दौरान रास्ते में रोक लिया। गाड़ी से आठ पेटी शराब पकड़ी गई थी। उसे आबकारी गोदाम ले जाया गया। तीन घंटे बैठाने के बाद तीन लाख रुपये लिए गए। शराब को वहीं छोड़ कर उसे जाने दिया गया था। एसएसपी ने बताया कि विमल की निशानदेही पर गोदाम से वही 8 पेटी शराब बरामद हो गई है। इसके बाद आबकारी इंस्पेक्टर व दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर अनूपशहर राम सेन सिंह की तरफ से तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। -----
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें