फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में दर्जनों लीटर सैकड़ों लीटर जहरीली शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जहरीली शराब का काला कारोबार जनपद में फलफूल रहा है। बृहस्पतिवार रात को जनपद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में तीन स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में जहरीली शराब, बनाने के उपकरण और अन्य सामान बरामद किया है। इस दौरान तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हालांकि, अभी सरगना को पकड़ पाना चुनौती साबित हो रहा है। अनूपशहर-हापुड़ पुलिस ने पकड़ा जखीरा एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपदभर में जहरीली शराब और अवैध रुप से बेची जा रही शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार देर रात को हापुड़ की सिंभावली थाना पुलिस और स्वाट टीम अनूपशहर थाने पहुंची। जहां उन्होंने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र के गांव अनीवास स्थित एक धर्मशाला में कुछ शराब तस्कर जहरीली शराब का निर्माण कर अवैध रुप से बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां से एक आरोपी भाग निकला। जबकि, एक आरोपी को पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। जिसकी शिनाख्त विमल कुमार राघव निवासी गांव अनीवास के रूप में हुई। साथ ही मौके से ११८ पेटी जहरीली शराब यानि करीब ५३१० पव्वे मिस इंडया ब्रांड, एक २० लीटर की जहरीली शराब की कैन, १०० खाली पव्वे, ढक्कन, १५ नकली रेपर, ८४ नकली क्यूआर कोड, चार किलो यूरिया बाल्टी और अन्य नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी क्षेत्र में जहरीली शराब बनाकर अधिक दामों में बेचते थे। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि उसके एक साथी की तलाश की जा रही है। स्याना में ४२ लीटर जहरीली शराब बरामद, एक गिरफ्तार स्याना थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने भी क्षेत्र में जहरीली शराब का भंडाफोड़ किया है। स्याना थाना प्रभारी जेके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव वैरा फिरोजपुर में एक आरोपी अपने घर में जहरीली शराब का निर्माण कर बेच रहा है। सूचना मिलते  ही थाना पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर दबिश दी। जहां से आरोपी तुषार कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव वैरा फिरोजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से ४२ लीटर जहरीली शराब, २० पव्वे मिस इंडिया मार्का, एक किलो यूरिया, २२ नकली क्यूआर कोड, ९५ ढक्कन, ३५ खाली पव्वे, ३० रेपर, आदि सामान बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शिकारापुर पुलिस ने भी एक तस्कर को दबोचा शिकारपुर थाना प्रभारी जेके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अनूपशहर रोड पर जनवेसा केंद्र के सामने एक खाली कोठरे में कुछ लोग अवैध रुप से जहरीली शराब का निर्माण कर बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर दबिश दी। जहां से आरोपी निक्की कुमार निवासी गांव जलालपुर करीरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से १२० पव्वे जहरीली शराब के, पांच लीटर जहरीली शराब अलग, एक किलो यूरिया, नकली क्यूआर कोड, आदि सामान बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें