फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सोरखा के निकट बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ताल बिबियाना निवासी अमित कुमार पुत्र मूंगाराम बृहस्पतिवार को बाइक से कहीं गया था। जहां से वह बृ़हस्पतिवार देर रात वापस बाइक से गांव लौट रहा था। बताया गया कि जब वह अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सोरखा के निकट हपुंचा तो तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चौकी प्रभारी ताल बिबियाना शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें