फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, एक छात्र हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव ईलना स्थित लोक किसान इंटर कालेज में दो छात्रों के बीच हुए विवाद ने बाद में संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की बात संदिग्ध नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित लोक किसान इंटर कालेज ईलना में पढऩे वाले गांव शमशाबाद और ईलना निवासी छात्रों के दो गुटों में बृहस्पतिवार को विवाद हो गया था। जिसके बाद बृहस्पतिवार शाम कॉलेज से लौटते समय शमशाबाद निवासी आरोपी पक्ष ने ईलना निवासी कक्षा दस के छात्र अंकुर को पकड़ लिया। साथ ही आरोपियों ने इस दौरान उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था। शोर शराबा होने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले थे। इस दौश्रान सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों की मदद से घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया।  जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां  उसका उपचार चल रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीडि़त पर ज्वलनशील पदार्थ नहीं फेंका गया है। वहीं, परिजनेां ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोट मामले में एक पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। मेडिकल  रिपोर्ट में ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की बात पुष्ट नहीं हुई है। गंभीरता  से जांच की जा रही है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। -अरुणा राय इंस्पेक्टर औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें