फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत कराने आए परिजन रह गए सीबीआई कोर्ट के अंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीबीआई कोर्ट के बाहर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब कोर्ट परिसर के गेट पर अंदर से दो लोग शोर मचाने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने ताला खुलवाकर बाहर निकाल कर पुलिस चौकी पर ले जाकर पूछताछ की। उसके बाद छोड़ दिया। सीबीआई कोर्ट परिसर में दो गेट बने हैं। एक गेट आम फरियादियों व अधिवक्ताओं के आवागमन के लिए है जबकि दूसरे गेट से न्यायाधीश और अन्य स्टाफ निकलते हैं।  शाम होने के बाद सीबीआई कोर्ट के चौकीदार ने दोनों गेट का ताला लगा दिया। दूसरे गेट से न्यायाधीश एवं अन्य स्टाफ सहित सभी निकल गए थे। दिल्ली निवासी सुभाष और आशीष अपने एक रिश्तेदार की जमानत कराने के लिए सीबीआई कोर्ट आए थे। दोनों कोर्ट परिसर के अंदर ही रह गए थे। कोर्ट परिसर में बंद दोनों लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनने के बाद वकीलों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कोर्ट परिसर में बंद दोनों लोगों को बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस चौकी पर ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें