फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनाइटिड क्रिकेट क्लब चार विकेट से जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। ओल्ड गिरिराज क्रिकेट स्टेडियम में प्रथम एनसीआर यूनाइटिड टी-20 चैंपियनशिप के लीग मुकाबले में एनसीआर यूनाइटिड क्रिकेट क्लब ने गाजियाबाद क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हरा दिया। 5 विकेट लेने वाले राही त्यागी मैन ऑफ द मैच रहे। गाजियाबाद क्रिकेट क्लब ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन ही बना सकी। कप्तान मनीष अग्रवाल ने नाबाद 26 रन बनाए, जबकि जतिन ने 19 रन, मनीष ने 17 रन व लोकेश शर्मा ने 15 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीआर यूनाइटिड क्रिकेट क्लब ने 16.2 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज शिवांक बालियान ने 13 गेंद पर तीन चैकों व तीन छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए। जैरी ने 30 रन व दीपक ने 20 रन का योगदान दिया। ---------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें